हमारे मस्तिष्क और शरीर का आपस में जुड़ाव इस प्रकार का बना हुआ है की दिमाग हमारी हर शारीरिक गतिविधियों पर नियंत्रण करता है। दिमाग की हर सोच का असर हमारे शरीर और स्वास्थ्य पर देखा जा सकता है। दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन की क्रिया लाभकारी मानी गई है। मेडिटेशन की क्रिया के द्वारा हमारे शरीर की की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसको करने से आपको ध्यान केन्द्र करने की मिल सकती है और आपका मानसिक तनाव भी कम किया जा सकता है।
लगातार सोच विचार से हमारे शरीर पर बुरा असर देखने को मिलता है। हम कमजोर होते जाते हैं। जिसका असर त्वचा में भी काफी हद तक देखने को मिलता है। त्वचा हमारे शरीर का काफी बडा हिस्सा है। जिससे सभी अंग जुड़े होते हैं। और अगर त्वचा की चमक नहीं है तो उससे हमारी सुंदरता भी ब्रभावित होती है। लेकिन मेडिटेशन एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जो आपको हमेशा जवान रखती है। ध्यान एक ऐसी क्रिया है जिसके माध्यम से आप अपने जीवन की अनेक समस्याओं को सुलझा सकते हैं।
मेडिटेशन के आध्यात्मिक प्रभाव
1. उम्र का रुकना - अगर आप मेडिटेशन करते हैं तो आप अपने उम्र को रोक लेते हैं। इसका मतलब ये है कि आप जल्दी ही उम्रदराज नहीं दिखते है।
2. रोगों से मुक्ति - आप रोगमुक्त रहना चाहते हैं तो आपके लिए मेडिटेशन किसी चमत्कारीक वरदान से कम नहीं।
3. भुलने की समस्या से मुक्ति - अगर आप मेडिटेशन करते हैं तो आपको किसी दवा की जरूरत नहीं है बल्कि आप ये चमत्कार भी देखेंगे कि कमजोर दिमाग मजबूत हो जाता है। 4. गुस्सा की आदत में कभी - मेडिटेशन से गुस्सा करने की आदत धीरे धीरे काबुल में आती है और पुरा दीन अच्छा और सकारात्मक मोहौल बना रहता है।
5. लगातार लम्बे समय तक मेडिटेशन करने से व्यक्ति में कुछ असामान्य शक्तियां पैदा हो जाती है। जैसे भविष्य में घटित होने वाली घटना का पुर्वज्ञान या किसी कि मन की बात को जान लेना।
6. ध्यान आपके शरीर की कोशिकाओं एवं इन्द्रियों को नियंत्रित कर मांसपेशियों को आराम देता है। बढ़ते तनाव को कम कर हार्मोनल असंतुलन को कम कर हमारे तन मन को तरो ताजा करता है।
7. चिंता को नियंत्रित करता है - लगातार होती जीवन की भागदौड़ में की तरह की उलझनें और तनाव आते है। जिससे मन हमेशा विचलित रहता है। ध्यान ऐसे समय में वरदान रुपी भेंट है है। जिसे करके आप अपने अन्दर की उथल पुथल को काफी हद तक शांत कर सकते हैं।
8. ध्यान करने से हमारे शरीर में स्थिरता बढ़ती है और बिमारियों से लडने की क्षमता भी बढ़ती है। इससे शरीर में नई उर्जा का संचार होता है और त्वचा की नमी को बनाए रखने के साथ साथ उसे सुंदर और सुखद बनाने में अहम भूमिका अदा करता है। कई दिमागी बिमारिया भी दुर करता है। मन को शांत करता है।
9. तनाव को कम करता है - तनाव बढ़ने से दिल बिमारि का खतरा बना रहता है। ऐसे समय में मेडिटेशन एक चमत्कार की तरह है। जो उसपे रोक लगाता है।
10. मन पर नियंत्रण रहना - ध्यान करने से हमारी शरीर की ग्रंथियां स्थिर रहती है। मन को काबू करने कि शक्ति मिलती है जिससे मानसिक चंचलता और अस्थिरता पर नियंत्रण आता है। जिससे हमारा मन हमेशा तनाव मुक्त रहते हूं खुश रहता है।
मेडिटेशन के वैज्ञानिक प्रभाव
जैसे जैसे इस युग में हम आगे बढ़ रहे है। हम विज्ञान को ओर ज्यादा महत्व देने लगे हैं। विज्ञान का ज्ञान होना और उस मानना ये सही बात है। परंतु इसी के साथ आज के युवाओ को, बच्चों को आजकल की हर पिढी को अपने इतिहास का, अपने ग्रंथो का, अपने वेदों का भी ज्ञान होना चाहिए।
1. ये वैज्ञानिक रूप से साबित हो रहा है कि जो लोग मेडिटेशन करते हैं। उनके अन्दर चिंता और अवसाद जैसी समस्या कम पाई जाती है। और उनमे लक्ष्य प्राप्ति और यादाश्त शक्ति बढ़ती है। हालही के शोध में ये पता चला है कि जो लोग ध्यान करते हैं। जब उनके मस्तिष्क को ऐसे लोगों के साथ परीक्षण किया गया जो लोग ध्यान नहीं करते हैं। तो ये पाया गया कि जो ध्यान करने वालों के मेमोरी फोकस और रिस्पांस टाइम नार्मल ब्रेन से ज्यादा तेज था। ये भी पाया गया कि उनका जो मस्तिष्क है वो किसी भी सामान्य व्यक्ति के मस्तिष्क से ज्यादा तेज है और ज्यादा एक्टिव हैं।
2. एक और शोधकर्ता का ये भी कहना है कि जिन भी लोगों ने 8 हफ्तों तक लगातार मेडिटेशन किया है। उनके अन्दर जो अल्फा तरंगें है वो ज्यादा बढ़ी है। ये अल्फा तरंगें हमारे इम्यूनिटी पावर को, ग्रास्पींग पावर को और आपके अन्दर की जो पोजीटीविटी है। उसको बढ़ाने में काम करता है।
3. एक ओर शोध के अनुसार जो लोग मेडिटेशन करते हैं वो आक्सीजन को बहुत जल्दी आब्जर्व करते हैं। उनके जो शरीर का इम्युनिटी सिस्टम है वो एक ध्यान ना करने वाले व्यक्ति से ज्यादा मजबूत रहता है।
निष्कर्ष
अपने रोजाना जीवन में 24 घंटे में रोज एक घंटा मेडिटेशन,योगा, व्यायाम के लिए निकालना चाहिए। आज इस प्रदुषण भरी दुनिया में आपको स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन, योगा या व्यायाम बहुत ही आवश्यक है। दोस्तों अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।