सांसों की दुर्गंध एक बहुत ही आम समस्या है। यह मुंह से दुर्गंध के रूप में जाना जाता है। दुर्गंध जीभ या जीभ की जड़ में लगे बैक्टीरिया के कारण हो सकती है या जीभ से भी। और यदि आप नियमित रूप से ब्रश नहीं करते हैं तो बैक्टीरिया की पतली परत जिसे प्लाश कहा जाता है, आपके दांतों पर ढक जाती है और यदि यह पट्टिका मोटी हो जाती है, तो शुरू हो जाती है मुंह की दुर्गन्ध।
मुंह से दुर्गंध क्यों आती है
1. जब दांतों में अटका खाना सड जाता है तब मुंह की बदबु आने लग जाती है।
2. वे खाद्य पदार्थ भी मुंह की बदबु का कारण बनते हैं जिनसे तेज गंध आती है।
3. मसुडो की सड़न भी मुंह की बदबु का कारण बन जाती है।
4. कम पानी पीना भी मुंह की गंध का कारण बनता है। कम पानी शरीर के साथ साथ मुंह को भी डीहाइड्रेट करता है जिसकी वजह से सलाइवा यानी कि थुक गाड़ा हो जाता है इस वजह से उसका प्रभाव मुंह में कम हो जाता है और मुंह की सफाई ढंग से नहीं हो पाती है।
5. पाचन क्रिया सही ना होने से मुंह की दुर्गन्ध आती है। कब्ज़ भी मुंह की दुर्गन्ध का कारण हो सकता है।
6. यदि पेट में कोई घाव या फोड़ा हो तो भी मुंह है बदबु आती है।
मुंह की दुर्गन्ध दूर करने के लिए उपाय
लौंग और इलायची का पेस्ट बनाएं और दांतों पर इसे मालीश करें। पानी से कुल्ला कर लें।
मुंह बदबु दुर करने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और और उससे गरारे करें।
तुलसी की पत्ति चबाने से मुंह की बदबु दुर होती है।
सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसुडो की मसाज करने से वो स्वस्थ रहती है और मुंह की बदबु दुर होती है।
अमरुद के पत्ते चबाने से भी मुंह की बदबु धीरे धीरे कम होने लगती है।
मुलेठी को रोजाना चबाने या चुसने से मुंह की बदबु दुर होती है।
मुंह की दुर्गन्ध को दुर्गन्ध को हमेशा के कैसे दूर करें
एक ऐसा असरदार घरेलू नुस्खा जिससे आपकी मुंह की दुर्गन्ध हमेशा के लिए दुर हो जाएंगी। इस नुस्खे के लिए आपको चाहिए मनुक्का और इलायची।
सबसे पहले आपको यह नुस्खा बनाने के लिए मनुक्का के अन्दर के बिज निकाल दे। इसके बाद इलायची को छीलकर उसके निकले हुए दानों को मनुक्के के अन्दर भर दे और भरने के बाद मनुक्के को बंद कर लें।
इसे आपको धीरे धीरे चबा चबा कर आधे से पौन घंटे तक खाना है। इसके रस से मुंह में दुर्गन्ध पैदा करने वाली समस्या खत्म हो जाएगी। मुंह की दुर्गन्ध दूर करने के लिए ये बहुत ही असरदार नुस्खा है।
सांसों की बदबु के लिए क्या करें
1. दांतों की सही सफाई - किसी भी उपाय को करने से पहले ये जरूरी है कि आप अपने दांतों को दिन में दो बार अच्छी तरह से ब्रश करें और टंग क्लीनर से जीभ को साफ करें।
2. जब हम कुछ खाते पीते हैं तो तो जीभ पर एक परत बन जाती है। ये परत भी सांसों की बदबु का कारण बन सकते हैं इसलिए दश अच्छी तरह से मुंह की सफाई नियमित रूप से करें।
3. ग्रीन टी का उपयोग करें - ग्रीन टी के इस्तेमाल से मुंह की बदबु को दूर कीमा जा सकता है। इसमें एन्टीबैक्टीरियल कम्पोनेन्ट होते हैं जो मुंह की दुर्गन्ध को दूर कर सकते हैं।
4. अनार की छाल - अनार के छिलके को पानी में उबालकर उस उबले हुए पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबु दुर होती है।
5. सुखा हुआ धनिया - सुखा हुआ धनिया भी एक प्रकार का अच्छा माउथ फ्रेशनर है। इसे मुंह में रखकर चबाने से मुंह की दुर्गन्ध दूर हो जाती है।
6. तुलसी की पत्तियां - तुलसी की पत्तियां चबाने से भी मुंह की बदबु दुर हो जाती है साथ ही मुंह में अगर कोई घाव है तो तुलसी की पत्तियां भी इसके लिए फायदेमंद मानी जाती है।
7. खूब पानी पिएं - पानी पीने से मुंह मे फ्रेशनेस बनी रहती है और दांत में फंसे अन्न कन भी निकल जाते हैं। जिससे मुंह में खाना सड़ता नहीं है। मुंह बार बार साफ होता रहता है। जीससे दुर्गन्ध नहीं बन पाती।
8. सरसों का तेल और सेंधानमक - हर रोज दिन में एक बार सरसों के तेल में चुटकी भर सेंधानमक मिलाकर मसुडो की अच्छे से मसाज करें, जिससे मंसुबे स्वस्थ रहते हैं और बदबु पनपने का खतरा भी नहीं रहता। अगर मुह से बदबु आती है तो वो भी चली जाती है।
9. लौंग और सौंफ का सेवन - मूंह में लौंग रखकर चूसने से मुंह की बदबु, सांसों की बदबु कम हो जाती है, साथ ही दांतों में अगर दर्द है तो लौ भी ठीक होने लगता है। सौंफ चबाने से भी मुंह की बदबु दुर होती है। मुंह में रखकर सौंफ घुस भी सकते हैं। यह भी मुंह की बदबु दुर करने में सहायक होती है।
10. अमरुद की पत्तियां - अमरुद की कच्ची कोमल पत्तीयों को चबाने से भी मुंह की दुर्गन्ध हमेशा के लिए दुर हो जाती है।
मुंह की दुर्गन्ध भगाने के 3 तरीके
1 ऑइल पुलिंग - ऑइल पुलिंग ओरल हेल्थ के लिए प्राचीन भारतीय तकनीक है। एक या दो चम्मच नारियल का तेल लें। इसे पांच से दस मिनट तक मुंह में रखें। पांच से दस मिनट के बाद सभी दिशाओं में तेल लहराते रहें, इसे थूक दें, फिर गर्म पानी से अपना मुंह साफ करें जब आप अपने मुंह के चारों ओर तेल घुमाते हैं तो बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं। और तरल तेल में घुल जाता है, इसमें एक अनुकूल फैटी एसिड प्रोफाइल भी होता है जिसमें लॉरेल एसिड की उच्च मात्रा जिसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। आप इस तकनीक का अभ्यास सप्ताह में एक या दो बार कर सकते हैं।
2. अधिक पानी पिएं - आपको पता होना चाहिए कि मुंह का सूखापन भी सांसों की दुर्गंध का कारण बन सकता है। मुंह में लार स्वाभाविक रूप से मुंह को साफ रख सकती है। लार के बिना बैक्टीरिया बहुत आसानी से बढ़ते हैं। ताजा स्रावित लार सबसे अच्छा मौखिक एंटीसेप्टिक है। लार में स्टार्च पाचक होता है और यह हमारे दांतों में जमा स्टार्च को पचाने में मदद करता है जो अन्यथा किण्वन और दुर्गंध देगा। नींद के दौरान हमारा मुंह सूख जाता है और यही कारण है कि सुबह उठते ही आपको सांसों से दुर्गंध आती है। इसलिए दिन भर हाइड्रेटेड रहें और पर्याप्त पानी पिएं।
3. दही - दही में मौजूद लैक्टोबैसिली एंजाइम दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। लैक्टोबैसिली एंजाइम गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करते हैं। यह न केवल आपके मुंह से आने वाली गंध को रोकता है बल्कि आंत से उत्पन्न होने वाली गंध को भी रोकता है। नाश्ते में या कम से कम दोपहर के भोजन में एक कप घर का बना दही लें।
ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबु आती है
आप जो भी खाते हे वो आपके दांतों और मसूड़ों में फस जाता है अगर आप ब्रश सही तरीके से नहीं करते हैं तो वो निकल नहीं पाता है और वो धीरे धीरे प्लाक और केल्कुलश का रुप ले लेता है। जिसकी वजह से मुंह से बदबु आती है। अगर आपको इस समस्या को कम करना है तो सबसे पहले आपको सही तरीके का पता होना चाहिए।
बहुत सारे लोग मेडिसिन लेते हैं यानी कि लोग टर्म मेडिसिन का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग स्टेराॕइड लेते हैं, कुछ लोग डायबिटीक होते हैं वो डायबिटीज़ की मेडिसिन लेते हैं। अगर कोई लोंग टर्म मेडिसिन में कोई आदमी है तो उसके मुंह से स्मेल आ सकती है। क्योंकि उनका डायजेस्टीव सिस्टम सही तरीके से काम नहीं करता। जिसकी वजह से मुंह से बदबु आती है।
इसके अलावा किसी को गैस , कब्ज़ या एसिडिटी की समस्या है तो इसकी वजह से मुंह की दुर्गन्ध आती है। ये कुछ कारण है जिससे ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गंध आती है।इसके अलावा कुछ बिमारिया , कुछ फन्गल इन्फेक्शन होते हैं, इसकी वजह से भी मुंह से बदबु आती है।
निष्कर्ष
मैं आशा करता हूं कि मुंह की दुर्गंध के कारण और उपाय, आपके समझ में आ गया होगा और आप इससे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अगर आपको ये अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।